RRB JE CBT 2 EXAM Date 2025: आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम तारीख जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम, यहां से देखें पूरी जानकारी।

RRB JE CBT 2 EXAM Date 2025: आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम तारीख जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम, यहां से देखें पूरी जानकारी।

RRB JE CBT 2 EXAM Date 2025

हेलो दोस्तों आज की इस आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने rrb जेई सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जो अभ्यर्थी इस रेलवे परीक्षा का इंतजार कर रहे थे उन सभी के लिए आज का यह आर्टिकल बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को rrb je एग्जाम से संबंधित संपूर्ण डिटेल बताने वाले है।

आप सभी को बता दें कि एग्जाम का आयोजन पूरे देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। सीबीटी 1 एग्जाम में उत्तीर्ण विद्यार्थी ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दिया है। एग्जाम 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। पहले इस परीक्षा का आयोजन 19 और 20 मार्च को किया जाना था। जिसे भर्ती बोर्ड ने री शेड्यूल किया है, एग्जाम शेड्यूल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जूनियर इंजीनियर की कुल 7,951 पदों पर भर्तीयों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में जूनियर इंजीनियर, डिपो मैट्रियल अधीक्षक, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर एंड मेटलर्जिकल सुपरवाइजर साहित विभिन्न पद भरे जाएंगे।

RRB JE CBT 2 ADMIT CARD: चेक कैसे करें 

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • उसके बाद होम पेज पर दिए गए जे सीबीटी 2 एग्जाम शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

RRB JE CBT 2 ADMIT CARD: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आरआरबी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जेई सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसे अभ्यर्थी अपने पंजीयन संख्या और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को हॉल टिकट के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी लेकर जाना होगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी RRB की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top